Bihar Civil Court Recruitment 2022 : बिहार में निकलीं 7500 से ज्यादा नौकरियां, अदालत में चपरासी, क्लर्क और रीडर बनने का मौका
दोस्तों, अगर आप भी बिहार राज्य के रहने वाले है और सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रहे है तो बिहार सरकार के द्वारा आपको एक बहुत ही सुनहरा मौका मिलने वाला है। आपको बता दें कि बिहार में निकलीं 7500 से ज्यादा नौकरियां, अदालत में चपरासी, क्लर्क और रीडर बनने का मौका ,जिसका लाभ आप भी उठा सकते है । अगर आप भी बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है तो हमारे आज के आर्टिकल को अंत तक अवश्य ही पढ़ियेगा क्योंकि आज हम आपको बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। आगे हम आपको बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 क्या है, इसके लिए निर्धारित उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता क्या – क्या है , आवेदन शुल्क, भर्ती विवरण , महत्वपूर्ण तिथियां और बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 ऑनलाइन अप्लाई के बारे के बताएंगे।
क्या है बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 (Bihar Civil Court Recruitment 2022)
बिहार राज्य के लिए जिला न्यायालयों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, रीडर और चपरासी पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कैटेगरी के अनुसार 10 वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक रखी गई है। रिक्त पदों की संख्या 7500 से भी अधिक है जिसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश , पटना की ओर से बिहार राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास lll अर्थात ग्रुप सी के पदों पर भर्ती शुरू की गई है जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 रखी गई है।
Highlights Of Bihar Civil Court Recruitment 2022
भर्ती का नाम | Bihar Civil Court Recruitment 2022 |
विभाग | डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज , पटना ( बिहार ) |
पद का नाम | क्लर्क , स्टेनोग्राफर, रीडर और चपरासी |
पदों की संख्या | 7500 + |
चयन की प्रक्रिया | लिखित परीक्षा , इंटरव्यू एवं मेडिकल |
कैटेगरी | सरकारी नौकरियां |
जॉब लोकेशन | बिहार राज्य |
विज्ञापन संख्या | 01 to 04 / 2022 |
वेतन | कैटेगरी के अनुसार |
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने का डेट | 20 सितंबर , 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट | 20 अक्टूबर , 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट | https://districts.ecourts.gov.in/patna |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन मोड |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Eligibility & Educational Qualification
पद | शैक्षणिक योग्यता |
चपरासी / अर्दली पद के लिए | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास |
अन्य पदों के लिए | किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Age Limit
कैटेगरी | आयु सीमा |
उम्मीदवार की उम्र | 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य |
OBC | अधितम उम्र सीमा में 3 साल की छूट |
SC / ST वर्ग | अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Recruitment Details
पद का नाम | डाक संख्या | योग्यता |
क्लर्क | 3325 | स्नातक स्तर की पढ़ाई |
आशुलिपिक ( स्टेनोग्राफर ) | 1562 | ग्रेजुएट + स्टेनो + टाइपिंग |
लेखक के बयान के साथ कोर्ट रीडर | 1132 | स्नातक स्तर की पढ़ाई |
चपरासी / अर्दली | 1673 | 10 वीं पास |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Registration Fees
कैटेगरी | आवेदन शुल्क की राशि |
जनरल यानी अनारक्षित / बीसी / ईबीसी वर्ग | 500 रुपये |
एसटी / एससी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग | 250 रुपये |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Important Dates
कार्यक्रम | निर्धारित तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि | 20 सिंतबर , 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख | 20 अक्टूबर , 2022 |
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि | अभी जारी नही की गई है |
एडमिट कार्ड प्राप्त करने की तिथि | अभी जारी नही की गई है |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Selection Process
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल परीक्षा
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : Salary
कैटेगरी | वेतन |
क्लर्क | 25,500 – 81,100 |
स्टेनोग्राफर | 25,500 – 81, 100 |
लेखक के बयान के साथ कोर्ट रीडर | 25, 500 – 81,100 |
चपरासी / ऑर्डरली | 18,000 – 56, 900 |
Bihar Civil Court Recruitment 2022 : How to Apply
अगर आप भी बिहार सिविल कोर्ट भर्ती ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- इसके लिए आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले E – Courts Mission Mode Project की आधिकरिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक https://districts.ecourts.gov.in/patna पर भी क्लिक कर सकते है।
- इसके होम पेज पर आपको Latest Announcement का सेक्शन दिखाई देगा , जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- अब Link For Online Application to the post of clerk , Stenographer , Court reader – Cum – deposition writer and Peon Orderly in the CIVIL court of Bihar Pdf का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद Apply के लिंक पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने बिहार सिविल कोर्ट भर्ती आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा , जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारियों को अच्छे से भर लेना होता है।
- इसके साथ ही साथ आवेदन फॉर्म में मांगे गये सारे दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें ।
- अब आपको यहाँ पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर लेना होता है।
- अंत में Apply के बटन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
- इस प्रकार आप Bihar Civil Court Recruitment 2022 Online Apply कर पाएंगे।
निष्कर्ष ( Conclusion )
इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको बिहार में निकलीं 7500 से ज्यादा नौकरियां, अदालत में चपरासी, क्लर्क और रीडर बनने का मौका के बारे में डिटेल्स प्रदान करने की कोशिश की है ताकि आप भी बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर पाएं। आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।
F & Q
प्रश्न :- बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 में कुल कितने पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू की गई है ?
उत्तर :- बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए कुल 7500 + पदों के भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया गया है।
प्रश्न :- बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख कौन सी है ?
उत्तर :- बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर , 2022 है।